घाटशिला: होली हार्ट स्कूल घाटशिला में 31वाँ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और अभिभावक दिवस का आयोजन हुआ
होली हार्ट स्कूल घाटशिला में रविवार की दोपहर 2 बजे 31 वां वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन के साथ-साथ अभिभावक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के छात्र छात्राओ द्वारा कई प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट से किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत की गई।