घाटशिला: अमाईनगर में स्वर्णरेखा नदी के पुल पर पैदल चल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत
घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी के पुल पर शनिवार की शाम साढे सात बजे पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में पैदल चल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। मृत की पहचान एलआईसी कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय दुर्जय बक्सी के रुप हुई है।