घाटशिला: बनकाटी गांव में क्रिसमस के अवसर पर 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता की गई आयोजित
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बनकाटी गांव में क्रिसमस के अवसर पर रविवार की शाम 7 बजे फुटबॉल धमाका का आयोजन किया गया। इसमे 40 वर्ष प्लस पुरुष एवं महिला का फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कई गई थी। महिला वर्ग में बंगाल के टीम ने चक्रधरपुर के टीम को पराजित कर खिताब जीता तथा पुरुष वर्ग में मोर्निंग वांक खड़गपुर की टीम ने रांगा बुरु के टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।