पाली: ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी किसान के टपरे से लगभग आठ भैंसों की चोरी, किसान को हुआ लाखों रुपए का नुकसान
Pali, Lalitpur | May 7, 2026 ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी किसान के टपरे में बड़ी हुई लगभग 8 भैंसें बुधवार की रात्रि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। उक्त मामले में पीड़ित ने नाराहट थाने पर शिकायती पत्र देते हुए भैंस खोजने में मदद की गुहार लगाई है। वही किसान ने बताया कि उसकी भैंसें चोरी होने की वजह से लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है।