धनौरा: रामलीला मैदान में आयोजित मेले में ठेकेदार ने दुकानदारों से जबरदस्ती लिए पैसे, वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में ठेकेदार द्वारा दुकानदारों से जबरदस्ती पैसे लेने व गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो मंगलवार सुबह 7:00 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि यह वीडियो सोमवार शाम 4:00 का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।