धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में डूब रहे युवक को गोताखोर ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
गोताखोर ने जान पर खेलकर गंगा में बह रहे रहे युवक की जान बचाई। घटना सोमवार देर रात 11:30 बताया जा रहा हैं। युवक मछली पकड़ने के लिए रात में गंगा में गया था। वहां गंगा में गिरकर वह तेज बहाव में बह गया था। युवक के शोर मचाने पर गोताखोर अपने साथियों के साथ नाव लेकर दौड़े तथा युवक को बचाया।