धनौरा: गजरौला कुमराला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो सवार महिला हुई घायल
कार की टक्कर लगने पर आटो सवार महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पारा निवासी संतोष मंगलवार की 7:00 किसी काम से गजरौला आई थी। वह आटो में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थी। कुमराला चौकी से कुछ दूर पहले ही पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।