बदनावर: बदनावर में नगर परिषद के 'स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी' पखवाड़े का समापन, योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
Badnawar, Dhar | Dec 2, 2024 बदनावर के नगर परिषद के "स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी" पखवाड़ा के समापन पर नगर परिषद कार्यालय पर समापन कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।