बदनावर: नयापाडा में आम रास्ते को लेकर विवाद के मामले में तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा अमला, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
Badnawar, Dhar | Nov 30, 2024 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर तथा बदनावर एसडीएम दीपक चौहान के मार्गदर्शन में बदनावर अनुभाग के ग्राम नयापाडा में परंपरागत रास्ता विवाद की सूचना मिलने पर बदनावर तहसीलदार सुरेश नागर की उपस्थिति में राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जहां तहसीलदार द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा पुलिस विभाग की सहायता से रास्ते को खुलवाया गया।