बदनावर: जलोद के शासकीय माध्यमिक स्कूल में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को दी शिकायत
Badnawar, Dhar | Dec 2, 2024 बदनावर तहसील के ग्राम जलोद की शासकीय माध्यमिक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक कनसिंह डावर शराब पीकर पहुंचा। शिक्षक को नशा इतना चढ़ गया था कि वह जमीन पर ही गिर गया। शराबी शिक्षक ने बच्चों को गालियां दीं। इससे डर के मारे बच्चे स्कूल से बाहर निकल गए। हंगामा बढ़ते देख गांव वाले स्कूल पहुंचे तथा शराबी शिक्षक की करतूत मोबाइल में कैद की और अधिकारियों को अवगत करवाया।