बदनावर: ग्राम कोद और कोटेश्वर के बीच बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी एक यात्री बस, 14 लोग हुए घायल
Badnawar, Dhar | Nov 30, 2024 झाबुआ से चलकर कानवन जा रही यात्री बस ग्राम कोद व कोटेश्वर के बीच में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोद की एंबुलेंस मौके पर पहुंची गंभीर घायलों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज जारी है। कई लोगों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।