बदनावर: मुलथान के नवोदय विद्यालय में पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, कहा- सांस्कृतिक विरासत को बचाना ज़रूरी
Badnawar, Dhar | Dec 1, 2024 पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में केंद्रीय, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि सांस्कृतिक विरासत एवं परम्पराओं को बचाकर रखने के लिए हर सम्भव प्रयास जरूरी है। उन्होंने आदिवासी नृत्य एवं कलाकृति निर्माण का निरीक्षण किया।