शाजापुर: शाजापुर में 14 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, विद्युत उपभोक्ताओं को नियमानुसार दी जायेगी छूट
शाजापुर, बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग द्वारा 14 सितम्बर 2024 शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए लंबित प्रकरणों में निम्नदाब श्रेणी के समस्त उपभोक्ताओं को नियमानुसार छूट दी जायेगी।