शाजापुर: गायत्री नगर में चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर बच्चे को बहला फुसला कर ले जाने की कोशिश ,कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
गायत्री नगर में 7 साल के बच्चे को दो युवकों ने बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की कोशिश की।उन्होंने बच्चे को चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर गली में बुलाया।और एक युवक ने जेब से रुमाल निकाला युवक के हाथ में रूमाल देखकर बच्चा उनके इरादे भांप गया और वहां से भाग गया।मामले में परिजनों द्वारा कोतवाली थाने में CCTV फुटेज के साथ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी