शाजापुर: झोंकर में धूमधाम से निकली भगवान देवनारायण की शोभायात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत
लोक देवता भगवान देवनारायण की शोभायात्रा झोंकर में धूमधाम से निकाली गई। अति प्राचीन देव स्थल झोंकर में आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में आसपास के आठ गांव समाजजन शामिल रहे। यात्रा दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर छत्री चौक, काल भैरव, दुर्गा चौक से मुखर्जी चौक होकर पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा का गांव में ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।