शाजापुर: रास्ते पर अवैध अतिक्रमण को लेकर मक्सी की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर से की शिकायत
शाजापुर। कचरा डालकर रास्ते में अवरोध पैदा किए जाने की शिकायत लेकर महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्सी के लोधी मोहल्ला निवासी महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची और यहां शिकायती आवेदन देकर बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने शासकीय रास्ते पर कचरा डालकर घुड़ा लगा दिया है जिसकी वजह से आवागमन करने में परेशानी हो रही है।