कटंगी: हरदोली की 22 वर्षीय युवती हुई लापता, पुलिस पतासाजी में जुटी
कटंगी क्षेत्र के ग्राम हरदोली की एक 22 वर्षीय युवती दो दिन पहले से लापता हो गई है। वह अपने घर पर नागपुर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी जिसके बाद परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद युवती के पिता ने तिरोड़ी थाने में युवती की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है।