कटंगी: बावनथड़ी गुरूकुल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में नहीं है सुलभ प्रसाधन, छात्राओं और शिक्षिकाओं को होती है परेशानी
बालाघाट जिले के विकासखंड कटंगी के एक ऐसे स्कूल से वाकिफ करा रहे है. जहां सुलभ प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से यहां की महिला शिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राएं दैनिक क्रिया के खुले मैदान में झाड़ियों के बीच जाने को मजबूर है। यह स्कूल बावनथड़ी गुरूकुल शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बम्हनी है. जिसे कुछ साल पहले ही सरकारी स्कूल के रुप में मान्यता मिल पाई है।