कटंगी: अर्जुनटोला और नयाटोला में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से पीले पड़ रहे हैं ग्रामीणों के दांत
बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत चाकाहेटी के अर्जुन टोल और नया टोला के बच्चे, खासतौर से युवतियां और महिलाएं खिलखिला कर हंसने और मुस्कुराने से परहेज करती है। वजह, दांतों का पीलापन है। दांतों में यह पीलापन फ्लोराइड युक्त पीने का पानी का लगातार सेवन करने से आने की बात कहीं जा रही है।फ्लोराइड का स्तर तय सीमा से अधिक होने की वजह से ऐसा होता है।