कटंगी: सेलवा के युवक को सांप ने डंसा, अस्पताल में उपचार जारी, परिजनों का आरोप अस्पताल में नहीं मिल रहा पीने का पानी
तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा निवासी दिनेश खंडे के पुत्र आशीष खंडे नाम के युवक को शुक्रवार की शाम सांप ने काट लिया। इसके बाद पीड़ित युवक को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया। जहां युवक का उपचार जारी है। इस बीच परिजनों ने अस्पताल में पीने का पानी नहीं मिलने का आरोप लगाया है।