कटंगी: कटंगी में मोटी तनख्वाह पाने वाले सरकारी शिक्षक पढ़ा रहे ट्यूशन, अफसरों की मेहरबानी पर चल रही ट्यूशन क्लास
कटंगी शहर में सरकारी शिक्षकों का एक सिंडिकेट काफी लंबे समय से अतिरिक्त आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए बच्चों को अवैध तरीके से ट्यूशन पढ़ा रहा है। गुरूवार की सुबह ऐसे ही तीन सरकारी शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाते हुए स्पॉट किया गया। इन शिक्षकों ने बकायदा स्वयं के ट्यूशन इस्टीट्यूट खोल रखे है। शिक्षक नरेन्द्र नेवारे, राजेश पटले और निर्दोष राहंगडाले स्पॉट किए गए।