कटंगी: खमरिया से 18 वर्षीय युवती हुई लापता, पुलिस कर रही तलाश
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया से एक 18 वर्षीय युवती 06 जुलाई शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से लापता है। युवती के परिजनों ने नाते-रिश्तेदारी और जान-पहचान वाली सभी जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को कटंगी थाने में युवती के गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है।