नीमडीह: विभिन्न गांवों की समस्याओं को लेकर गांव गणराज्य संगठन ने नीमडीह बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
गांव गणराज्य कोल्हान संगठन के नेतृत्व में नीमडीह प्रखंड के विभिन्न गांव की जन समस्याओं को लेकर बुधवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विस्थापित गांव काशीपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष ग्रामसभा के माध्यम से योजनाएं तैयार की जाती हैं, लेकिन आज तक कई योजनाएं धरातल पर लागू नहीं हुई हैं. ग्रामीणों ने इस मामले में जल्द संज्ञान लेने की मांग की. वही ग्र