रामानुजगंज: मृत सदस्या के नाम पर फर्जी अंगूठा लगाने का आरोप
रामानुजगंज शनिवार ग्राम पंचायत पिपरौल के यादव महिला स्वयं सहायता समूह में मृत सदस्या के नाम का कथित दुरुपयोग कर फर्जी अंगूठा लगाने का आरोप सामने आया है। समूह के सदस्यों ने कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार सदस्या तेतरी यादव का निधन 24 नवंबर 2024 को हो चुका है, इसके बावजूद उनके नाम का समूह के दस्तावेजों में उपयोग किए जाने का