नगर के छतरी वाले कुएं के पास किराना दुकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखी ₹7000 की चिल्लर 2000 नगदी सहित लगभग 30000 के माल पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी किशोर कुमार अग्रवाल जब सुबह 10:00 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे तब उन्होंने पाया की दुकान का पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और दुकान के अंदर रखे नगदी सहित सामान गायब है।