तिरोड़ी: मानेगांव में सड़क बनी तालाब, कीचड़ से निकलने को मजबूर ग्रामीण पंचायत पर लापरवाही का आरोप’
क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानेगांव में मानसून की पहली बारिश ने ही पंचायत के दावों की पोल खोल दी है। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की घोर लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। मानसून से पहले न तो नालियों की सफाई कराई गई और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई। कीचड़ और गंदे पानी से होकर नि