मोदनगंज: हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घोसी थाना क्षेत्र के करहरा गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मारपीट के मामले में रामपाल चौधरी एवं जालंधर चौधरी नामजद अभियुक्त थे जिसमें वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।