महाराजगंज: बछरावां सीएचसी में बरसात के गंदे पानी में बैठे वर्तमान विधायक व सपा नेता ने किया जल सत्याग्रह
16अगस्त रविवार की शाम 4बजे तक जल सत्याग्रह प्रदर्शन चलता रहा। सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद बछरावां सीएचसी पूरे तरह से जलमग्न हो गई।आने-जाने वाले मरीज व तीमारदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।कई घंटे बीत जाने के बाद भी जल भराव कम नहीं हुआ।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया।पंपिंग सेट आदि की सहायता से नगर पंचायत के द्वारा पानी निकलवाया गया