बड़हिया: बड़हिया थाना में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे बड़हिया थाना में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. इस बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, लंबित कांडों एवं अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की तथा मामलों के त्वरित निष्पादन वारंट की शत प्रतिशत तामिली, नियमित गश्ती, विधि व्यवस्था संधारण आदि को लेकर निर्देश दिए.