बिंदकी: डोलवन डेरा मजरे धौरहरारा के समीप एक पेड़ में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना के डोलवन डेरा मजरे धौरहरा ग्राम पंचायत निवासी सरविंद निषाद 35 वर्ष राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। उन्होंने गांव के समीप एक पेड़ में फांसी का लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। चर्चा रही की बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की। शुक्रवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने बताया शव पीएम के लिए भेजा गया है।