पवाणी अग्निकांड: हर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता, 6 माह का राशन और पुनर्वास का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के मोरी तहसील के पवाणी गांव पहुंचे और अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आगामी छह माह का राशन, सुरक्षित आवास, बच्चों की शिक्षा और सर्दी से बचाव के लिए तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और गांव को फिर से बसाने में हरसंभव मदद करेगी।
#Pawani #Mori #Uttarkashi #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #FireIncident #ReliefAndRehabilitation #PahadSamachar