इटाढ़ी: सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर कुलहरिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित
Itarhi, Buxar | Jun 9, 2026 सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) कुलहरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामीणों ने अभियान की उपलब्धियों का जश्न उत्सव के रूप में मनाया। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।