कोल: RPMSU से SC/ST छात्रों की छात्रवृत्ति के संघर्ष को लेकर बहुजन विद्यार्थी एकता संघ का गठन, आंदोलन होगा तेज
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से एससी एसटी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति ना आने का मामला बढ़ता जा रहा है। एससी एसटी के छात्र-छात्राओं ने अब संघर्ष को रफ्तार देने को लेकर बहुजन विद्यार्थी एकता संघ का गठन किया है। रविवार शाम संगठन के गठन होने के दौरान पदाधिकारी बनाए गए और आगामी की तैयार की गई है।