कोल: महापौर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 शहर में महापौर प्रशांत सिंहल ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया है। रविवार दोपहर महापौर प्रशांत सिंघल अपने कैंप कार्यालय से शहर में भ्रमण पर निकल गए। सबसे पहले उन्होंने नुनेर गेट क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसी बीच स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था और जल भराव की समस्या से परेशान होने की जानकारी महापौर को दी।