जनसंपर्क कार्यालय:1362:-13/9/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं सतत् मार्गदर्शन में बाढ़ एवं जलजमाव क्षेत्रों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी:-
इसी क्रम में रविवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी,डॉ चंद्रशेखर आजाद द्वारा प्रखंड रुपौली के बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित पशुपालकों के बीच मवेशियों के लिए चारा का वितरण कराया गया।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संकल्प है कि आपदा की इस कठिन स्थिति में हर प्रभावित परिवार और पशुपालकों तक समय पर राहत एवं सहायता तथा सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
Purnia, Bihar | Sep 13, 2026