अररिया: भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक
Araria, Araria | Oct 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी के अररिया जिला कार्यालय में रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।