सरदारशहर: कृषि उपज मण्डी में व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर नीलामी कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया
सरदारशहर कृषि उपज मंडी में सोमवार को सुबह 11 बजे से मंडी व्यापार संघ के द्वारा नीलामी कार्य का बहिष्कार कर धरना देकर मंडी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी के बाहर अवैध रूप मुंगफली मीलों व कुछ बाहर के अवैध व्यापारियों के द्वारा सभी अनाजों की हो रही खरीद पर अंकुश लगाने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।