सरदारशहर: भानीपुरा जीएसएस के पास हाई टेंशन विद्युत लाइन के करंट लगने से दो मजदूर घायल, डॉक्टरों ने उपचार के बाद किया रेफर
भानीपुरा बिजली बोर्ड के जीएसएस के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हाई टेंशन विधुत की नई लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। सूचना प्रमुख के पर पहुंची भानीपुरा 108 एंबुलेंस के चालक विकास गिल ओर इएमटी देवेन्द्र काला ने दोनों घायल मजदुरों को भानीपुरा 108 एम्बुलेंस के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया।