सरदारशहर: वार्ड 52 निवासी विवाहिता घर से जेवरात लेकर हुई गायब, पति ने प्रेमी पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया, मामला दर्ज
वार्ड 52 निवासी साजिद पुत्र सदिक भड़भूजा ने मामला दर्ज करवाया है कि 20 अक्टूबर 2023 को मेरी शादी झुंझुनू के वार्ड 57 निवासी साहिबा बानो पुत्री रमजान अली अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद हम दोनों को कोई संतान नहीं थी और ना ही मेरी पत्नी गर्भवती है। मेरी पत्नी का उसके पीहर में मोहल्ले के आसिफ पुत्र आमीन निवासी झुंझुनू के साथ मेलजोल व प्रेम प्रसंग था।