सरदारशहर: भादासर दिखनादा गांव में बहन के साथ मारपीट करने पर जीजा को समझाने आए 2 भाईयों के साथ हुई मारपीट, थाने में दिया परिवाद
सरदारशहर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव भादासर दिखनादा में अमराराम जाखड़ की ढाणी में किशनराम जाखड़ ने शनिवार रात्री में श्री डूगरगढ के गांव कुनपालसर के सांवरमल सिहाग व भींवाराम के साथ उनके जीजा किशनाराम जाखड़ सहित अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए सिर पर लाठियों से वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने पुलिस थाने पहुंचकर परिवाद दी है।