सरदारशहर: सवाई बड़ी और पनपालिया गांव में हुई चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में किया विरोध प्रदर्शन
पनपालिया गांव में धनदास स्वामी के घर से अज्ञात चोर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। इसी प्रकार शनिवार को ही सवाई बड़ी गांव में हड़मानाराम नाई के घर से सोने चांदी जेवरात व नगदी चोरी करके ले गए। दोनों गांवों के ग्रामीणो ने बताया कि दोनों गांवों में अज्ञात चोर एक छोटी गाड़ी लेकर आए और चोरी करके ले गए है। इसी प्रकार दोनों गांव के ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन किया।