लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष व मय हमराह फोर्स ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित पांच आरोपियों शमसु, अबुशाद, अमन, अनिल और अंगद को उमरीश्री पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।