टिकट मांगना पड़ा भारी, कंडक्टर ने सवारी को सड़क पर गिराकर पीटा...
बल्लभगढ़-तिगांव रोड पर दबंगई, बस नंबर (HR 55 AH 9536)
बल्लभगढ़-तिगांव रूट पर चलने वाली बस (HR55AH9536) में एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्री ने ₹10 किराया देकर टिकट मांगी, लेकिन कंडक्टर ने उसे टिकट जारी नहीं की। जब यात्री ने टिकट को लेकर आपत्ति जताई और सवाल पूछा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
यात्री का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कंडक्टर ने मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के बजाय उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
#BusTickets
#beating
#ticket
#BusConductor
#Crime
#police
#traffic
#TrafficPolice
#Ballabhgarh
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom