रेवाड़ी में पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन,,,
रेवाड़ी 18 अक्टूबर (राजकुमार )
रेवाड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी इकाई की ओर से आज 18 अक्टूबर को सेंड पाइपर पर्यटन परिसर में पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन और नवीन बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी इकाई से जुड़े पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से निशुल्क पांच लाख रुपये की बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र और व्हीकल पास वितरित किए गए। पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में समाजसेवी दीपा भारद्वाज सहित संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके हितों को मजबूत करना रहा।
Rewari, Rewari | Oct 18, 2026