फिरोज़ाबाद: जिला जज ने डीएम और एसएसपी के साथ किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं की गहन समीक्षा
जिला कारागार फिरोजाबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह ने डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित संग गुरूवार शाम पांच बजे करीबन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की दशा और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।