फिरोज़ाबाद: आसफाबाद बाजार में व्यापारियों की हुई बैठक, नगर निगम पर टैक्स वसूली के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
आसफाबाद बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन जिलाध्यक्ष राम नरेश कटारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर उत्पीड़न और जीआईएस सर्वे से टैक्स निर्धारण पर नाराजगी जताई। साथ ही, आशाबाद चौराहे पर शौचालय निर्माण की मांग उठाई गई।