फिरोज़ाबाद: थाना नगला खंगर पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल और मोटरसाइकिल बरामद
थाना नगला खंगर पुलिस ने 17 मार्च को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए दो अभियुक्तों को गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान चाँद मोहम्मद निवासी चिरहुली, थाना सिरसागंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में अभियुक्तों ने किसी विवाद के चलते ईंट व पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।