फिरोज़ाबाद: ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशाओं ने दबरई पर निकाली रैली और दिया धरना
गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशाओं ने एकजुट होकर एक रैली दबरई जिला मुख्यालय पर निकाली। इस दौरान धरना भी दिया गया। संबंधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री उप्र सरकार को संबोधित एसडीएम मुख्यालय को दिया गया। जिसमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने अथवा एक सम्मानजनक मानदेय दिये जाने की मांग की।