एकमा: एकमा सी एच सी का विधायक धूमल सिंह ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी
Ekma, Saran | May 15, 2026 एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने शुक्रवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं ,मरीजों की परेशानी तथा दलालों की कथित दादागिरी की शिकायत पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेट टीम देते हुए कड़ी चेतावनी दी।