टीकमगढ़: सिलामती गांव में करंट लगने से हुई महिला की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
टीकमगढ़ जिले के सिलामती गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी नौने सिंह ने बताया कि मुन्नी बाई नाम की महिला को करंट लग गया था परिजन महिला को जिला अस्पताल आए थे जहां पर डॉक्टर ने उसको देखकर मृत्य घोषित कर दिया था। आज बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सोपा गया है।